फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindi Diwas Inauguration of Fortnight celebration dr. Pradeep De in kolkata

हिंदी भाषा में कम शब्दों में कही जा सकती है बड़ी बात, हिंदी के बहुत करीब है बांग्ला भाषा : प्रदीप

Thu, 14 Sep 2023 07:05 PM IST
सौरभ पांडेय एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के निदेशक डॉ. प्रदीप डे ने कहा है कि हिंदी भाषा में कम से कम शब्दों बड़ी से बड़ी बात कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि बांग्ला भाषा हिंदी के बहुत करीब है।

विज्ञापन
Hindi Diwas Inauguration of Fortnight celebration dr. Pradeep De in kolkata
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के निदेशक डॉ. प्रदीप डे ने कहा है कि हिंदी भाषा में कम से कम शब्दों बड़ी से बड़ी बात कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि बांग्ला भाषा हिंदी के बहुत करीब है। वे गुरुवार को संस्थान में आयोजित हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़ा-2023 का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

डॉ. डे ने सबसे पहले आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चंद्र को याद किया जिन्होंने, निज यानी अपनी भाषा को सारी उन्नतियों का मूलाधार बताया है। इसके बाद उन्होंने हिंदी में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि यदि आप अंग्रेजी में ‘Approved’ लिखते हैं तो आप 8 अक्षरों का और 'Recommended' में 11 अक्षरों का प्रयोग करते हैं। उसके स्थान पर यदि आप हिन्दी का प्रयोग करते हैं तो आप क्रमशः स्वीकृत और अनुशंसित लिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, आप ‘Skilled’, ‘Semi-skilled’ और ‘Unskilled’ को क्रमशः कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल के रूप में उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आप कम अक्षरों का इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि सबसे खास बात यह है कि ये शब्द बांग्ला भाषा के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप राजभाषा का उपयोग कर रहे हैं जो कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक कर्तव्य भी है। अंत में उन्होंने सभी को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक बांप्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के निदेशक डॉ. देबी प्रसाद मिश्रा रहे। उन्होंने इस तरह के सार्थक कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्थान को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान और प्रशिक्षण में हिंदी का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

इस दौरान हिंदी की दशा और दिशा पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। बैठक में संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और परियोजना कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य डॉ. एस.के. मंडल ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘हिन्दी पखवाड़ा’ समारोह का शुभारंभ भी किया गया। 28 सितंबर तक विविध प्रतियोगिताओं के द्वारा हिन्दी में रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. पी.पी. पाल, प्रधान वैज्ञानिक ने सबका धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed