फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindi Diwas 2022 know some interesting facts about our hindi language

हिंदी हैं हम: फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम, जानिए इस भाषा से जुड़ीं कुछ रोचक जानकारियां

Wed, 14 Sep 2022 10:35 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

Hindi Diwas 2022: हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 know some interesting facts about our hindi language
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

Hindi Diwas 2022: आज 14 सितंबर, 2022 को हमारा देश हिंदी दिवस के रूप में मना रहा है। करोड़ों लोगों की मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है। हिंदी भाषा का प्रयोग भारत के लगभग आधे क्षेत्र में किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य देश भी है जहां हिंदी भाषियों की संख्या अच्छी खासी है। हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे हिंदी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। आइए जानते हैं....

विज्ञापन

फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम
जी हां, यह जान कर आपको आश्चर्य होगा कि हिंदी नाम फारसी भाषा से निकला है। हिंदी का अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। सभी को पता है कि भारत की सिंधु घाटी सभ्यता काफी प्राचीन थी। यह सिंधु नदी के किनारे बसी थी। इसलिए फारसियों द्वारा सिंधु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हिन्दू और उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिन्दी कहा जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में करीब 50 करोड़ लोग बोलेते है हिंदी
भारत में  वर्तमान में करीब 50 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी हिंदी बोलने वालों की अच्छी खासी जनसंख्या है। इस विशाल संख्या के कारण ही हिंदी को दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है। दुनिया भर की बात करें तो करीब 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। 

विज्ञापन

अन्य देशों में करोड़ों हिंदी भाषी
जी हां, हिंदी भाषा केवल भारतीय भू-भाग तक सिमटी हुई नहीं है। भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी का काफी प्रचलन है। सदियों पहले भारत से जाकर अन्य देशों में बसने वाले भारतियों ने विदेशों में अब तक अपनी मातृभाषा को बचाए रखा है। 

हिंदी राष्ट्रीय नहीं राजकीय भाषा
हिंदी राष्ट्रीय नहीं बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा तौर पर स्वीकार किया गया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी। इसके अलावा अंग्रेजी को भी मान्यता दी गई है। राज्यों को अपनी आधिकारिक भाषा को मान्यता देने की छूट है। 

अलग हैं विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस
हिदी दिवस साल में दो बार 10 जनवरी और 14 सितंबर को मनाया जाता है। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस होता है। हालांकि, दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार ही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा संसद में की। आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

अंग्रेजी में लिए गए हिंदी शब्द
अनेकों अंग्रेजी शब्द जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शर्बत, शैम्पू, ठग, आंधी और योग सहित अंग्रेजी शब्द हिंदी से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed