{"_id":"60e28c238ebc3ed7835f4f6e","slug":"himachal-pradesh-board-to-announce-class-10-result-today-at-hpbose-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Result 2021 : आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPBOSE 10th Result 2021 : आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Mon, 05 Jul 2021 11:35 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:35 AM IST
सार
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 5 जुलाई को मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की तरफ से सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज यानी कि 5 जुलाई को मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की तरफ से सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर दसवीं का रिजल्ट जारी होगा। मैट्रिक परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने पंजीकरण विवरण की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-निपुण भारत कार्यक्रम: शिक्षा मंत्री निशंक आज करेंगे शुरुआत, स्कूल शिक्षा विभाग करेगा लागू
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org
पिछले साल बोर्ड ने जून में दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 2020 में बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 68.11 प्रतिशत था। कुल 1,04,323 छात्रों में से 70,371 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया जाएगा। छात्रों का प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 100 अंकों में से मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JKBOSE Result: बोर्ड ने कक्षा 11वीं, 12वीं का परिणाम जारी किया, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
चरण 1: सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चरण 3: जिस पर क्लिक करने के बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: इसके बाद सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
चरम 5: इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X