फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister to launch NIPUN Bharat today

निपुण भारत कार्यक्रम: शिक्षा मंत्री निशंक आज करेंगे शुरुआत, स्कूल शिक्षा विभाग करेगा लागू

Mon, 05 Jul 2021 09:19 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 05 Jul 2021 09:19 AM IST
सार

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' 5 जुलाई को निपुण भारत कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Education Minister to launch NIPUN Bharat today
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' आज यानी 5 जुलाई को निपुण भारत कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे।नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिसिएंसी इन रीडिंग विद अंडस्टैंडिंग एंड न्यूमरैसी (निपुण) नेशनल मिशन फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरैसी का हिस्सा है। इसे शिक्षा मंत्री द्वारा एक वर्चुअल सत्र में ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा जिसमें एक वीडियो, राष्ट्रगान और निपुन भारत पहल से संबंधित कुछ दिशानिर्देश होंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीए इंटर और फाइनल एग्जाम 2021: इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षाएं, आईसीएआई ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आधारभूत शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान के लिए एक सर्व सुलभ वातावरण मुहैया कराना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोशिश की जाएगी कि साल 2026-27 तक प्रत्येक बच्चा तीसरी कक्षा के अंत तक रीडिंग, राइटिंग और संख्यात्मक कंटेंट सीखने के लिए आवश्यक प्रतिस्पर्धा हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE Class 10 Result:10वीं के अंक अपलोड करने के लिए बढ़ सकता है समय 

स्कूल शिक्षा विभाग इस कार्यक्रम को पांच चरणों में करेगा लागू
निपुण भारत कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा विभाग लागू करेगा। विभाग इस कार्यक्रम को पांच चरणों में लागू करेगा। ये पांच चर- राष्ट्र, राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस कार्यक्रम को समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की दिशा में अपनाए गए प्रयासों में से एक है। नई शिक्षा नीति में सरकार ने आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर विशेष बल दिया है। उसी के तहत यह पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के पीछे का विचार बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता के सार्वभौमिक अधिग्रहण को सुनिश्चित करने के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है। यह कार्यक्रम देश में समग्र शिक्षा और साक्षरता मानकों में सुधार करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed