फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal Board says remaining exam of class 12th will not be held if Lockdown increase

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की बची परीक्षाओं को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Sat, 18 Apr 2020 02:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Board says remaining exam of class 12th will not be held if Lockdown increase
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का कहना है कि अगर लॉकडाउन तीन मई के बाद फिर बढ़ता है तो सूबे में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी। ऐसे में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को बिना आयोजित कराए ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अगर कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के साथ ही सूबे में लॉकडाउन का तीसर चरण घोषित होता है, तो बारहवीं कक्षा की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके मेरिट के आधार पर ही स्थगित विषय के अंक जोड़कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभी देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन तीन मई तक घोषित किया गया है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। हालांकि, अभी तीसरे चरण के लॉकडाउन की कोई संभावना बनती हुई नहीं दिख रही है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने शेष परीक्षाएं करवाने का खाका तैयार कर लिया है। अगर लॉकडाउन-3 शुरू हुआ तो ये परीक्षाएं रद्द कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना में लॉकडाउन की वजह से ये मुख्य परीक्षाएं हुई स्थगित, जानिए पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उन्हीं विषयों की परीक्षाएं बची हैं, जिसे छात्र पांचवें विषय के रूप में चुनते हैं। ऐसे में मुख्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर ही स्थगित विषयों में छात्रों को अंक जोड़े जाएंगे और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed