फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   High Court issued notice to National Tasting Agency (NTA) and Medical Council (MCI)

NEET 2019 के नतीजों के खिलाफ याचिका पर एनटीए को नोटिस

Sat, 29 Jun 2019 12:40 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 29 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
High Court issued notice to National Tasting Agency (NTA) and Medical Council (MCI)

हाईकोर्ट ने नीट (यूजी) 2019 के नतीजों को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और मेडिकल काउंसिल (एमसीआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ओबीसी श्रेणी की छात्रा जसकीरत कौर ने याचिका दायर कर कहा है कि उसे गलत तरीके से रैंक दिया गया है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए एनटीए और एमसीआई से पांच जुुुलाई से पहले जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी।

विज्ञापन


याची ने कहा है कि उसे ओबीसी श्रेणी में 90, 787 रैंक दिया गया है जबकि इस श्रेणी में कुल पास विद्यार्थियों की संख्या ही 63, 789 है। इस लिहाज से याची को दिया गया रैंक पूरी तरह से गलत है।  याचिका में कहा गया है कि जब याची ने उत्तर पुस्तिका में से अपने अंकों का मिलान किया तो उसके अंक 400 थे, जबकि उसे गलत तरीके से 334 अंक दिए गए। याची के वकील नगेंद्र बेनीपाल ने कहा कि याची ने अपने परिणाम में स्पष्टीकरण व सुधार के लिए 14 जून 2019 को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को इस बाबत ज्ञापन दिया था, लेकिन इस पर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। दाखिलों के लिए जल्द ही काउंसलिंग होनी वाली है।  याची ने मांग की है कि एनटीए व एमसीआई को संशोधित व सही नतीजे घोषित करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed