फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Heat Wave All schools in the Jharkhand state will remain closed till June 14 Government Order

Heat Wave: अत्यधिक गर्मी के कारण अब इस राज्य में बंद करने पड़े स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 12 Jun 2023 10:12 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 10:12 AM IST
सार

Heat Wave All schools in the state will remain closed : स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने सोमवार, 12 जून, 2023 को एक आदेश जारी कर कहा कि राज्य में जारी लू के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Heat Wave All schools in the Jharkhand state will remain closed till June 14 Government Order
heatwave - फोटो : PTI

विस्तार

Heat Wave All schools in the state will remain closed: दिनोंदिन बढ़ती तपिश देश के कई राज्यों में अब जन-जीवन को प्रभावित करने लगी है। हाल ही में कई राज्यों में पड़ रही अध्यधिक गर्मी और लू चलने की जानकारियां सामने आई हैं। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने सोमवार, 12 जून, 2023 को एक आदेश जारी कर कहा कि राज्य में जारी लू के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। जबकि बिहार की राजधानी पटना में जिलाधिकारी की ओर से अत्यधिक गर्मी के कारण 12 जून से 18 जून तक कक्षा 12वीं तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राज्य शिक्षा विभाग ने अपने सर्कुलर में कहा कि अत्यधिक गर्मी पड़ने और मानसून में देरी को देखते हुए सक्षम अधिकारियों की ओर से फैसला किया गया है कि राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी, उच्च शिक्षा संस्थान आदि को अवकाश देने और उसके कारण होने वाली अकादमिक क्षति की प्रतिपूर्ति करने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी के कारण स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बेहद मुश्किल हो चुकी है। इसलिए विभिन्न राज्यों में अब अवकाश घोषित किए जा रहे हैं। झारखंड से करीब दो दिन पहले ही गोवा सरकार ने भी अपने राज्य के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed