NEET PG 2023 Cut-Off: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, नीट पीजी काउंसलिंग के लिए कट ऑफ शून्य
NEET PG Counselling 2023 Latest News: मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईईटी पीजी) के लिए कटऑफ प्रतिशत को घटाकर 'शून्य' कर दिया है। समिति द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में निर्णय की घोषणा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Revised Cut Off 2023: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने बुधवार को सभी श्रेणियों में काउंसलिंग के लिए पात्र होने के लिए NEET PG 2023 के लिए योग्यता प्रतिशत को घटाकर शून्य कर दिया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए पीजी कोर्स (मेडिकल/डेंटल) के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल को MoHFW द्वारा सभी श्रेणियों में 'शून्य' कर दिया गया है।"
इसे भी पढ़ें: FORDA: रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, नीट पीजी कट-ऑफ कम करने की मांग
नोटिस जारी होने के बाद, पीजी काउंसलिंग के राउंड-3 के लिए नए पंजीकरण और विकल्प भरने को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोला जाएगा। जो मेडिकल अभ्यर्थी परसेंटाइल में कमी के बाद पात्र हो गए हैं, उन्हें स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का फिर से अवसर मिलेगा। इस बीच, जो उम्मीदवार पहले से पंजीकृत हैं उन्हें भी अपनी पसंद संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। पीजी काउंसलिंग के लिए राउंड-3 से आगे का नया शेड्यूल जल्द ही एमसीसी वेबसाइट पर डाला जाएगा।
As promised, the good news is here! 🎉
— FORDA INDIA (@FordaIndia) September 20, 2023
We welcome the decision of @MoHFW_INDIA to make everyone eligible for the remaining rounds of counselling for #NEETPG2023.
Thank you @mansukhmandviya @OfficeOf_MM @ianilradadiya
Best of luck to students! #MedTwitter #MedEd pic.twitter.com/prd1BO13Mt
हाल ही में, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर NEET-PG 2023 कट-ऑफ प्रतिशत में 30 प्रतिशत तक की कमी करने की मांग की थी ताकि अधिकांश सीटें क्लिनिकल और गैर-क्लिनिकल दोनों शाखाओं में भरी जा सकें।
हाल ही में, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से NEET-PG 2023 परीक्षा के लिए कट-ऑफ स्कोर कम करने पर विचार करने की अपील की थी। फोर्डा ने कहा, कट-ऑफ कम करके, यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि "बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों को इन रिक्त सीटों को भरने का अवसर दिया जाए।
कमेंट
कमेंट X