फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE Haryana Board 10th, 12th Exams 2025 dates announced; Class 10 exams from February 27

HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा में 26 से 12वीं, 27 फरवरी से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं; संभावित कार्यक्रम जारी

Fri, 29 Nov 2024 05:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 05:51 PM IST
सार

HBSE Haryana Board Exams 2025: एचबीएसई ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की तिथियों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी महीनें में शुरू होंगी।
 

विज्ञापन
HBSE Haryana Board 10th, 12th Exams 2025 dates announced; Class 10 exams from February 27
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद

विस्तार

HBSE 10th, 12th Date Sheet 2025: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज, 29 नवंबर को कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। हालांकि, विस्तृत डेट शीट अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. के माध्यम से 10वीं, 12वीं की डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

Haryana Board Exam 2025: इस दिन शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 15 मार्च को समाप्त होगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 26 फरवरी से 28 मार्च तक निर्धारित है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और आवश्यक स्टेशनरी आइटम ले जाना आवश्यक होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

एचबीएसई 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण मानदंड 2025 के अनुसार, छात्रों को हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय (सिद्धांतिक और व्यावहारिक सहित) में और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

विज्ञापन

Haryana Board Date Sheet 2025: जल्द जारी होगी डेटशीट

पिछले साल हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम 04 जनवरी, 2024 को घोषित किया था। जारी डेटशीट के अनुसार, पिछले वर्ष राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, माध्यमिक या कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर 26 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं थीं। अब चूंकि बोर्ड परीक्षा तिथियों का खुलासा कर दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि डेटशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed