फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Compartmental Admit Card 2021 for Class 10 and 12 released on bseh.org.in download link here

HBSE: दसवीं और बारहवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 12 Jan 2021 04:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 Jan 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
HBSE Compartmental Admit Card 2021 for Class 10 and 12 released on bseh.org.in download link here
BSEH - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

HBSE Compartmental Admit Card 2021: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दसवीं और बारहवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ ही हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने वन-डे स्पेशल एक्जाम के लिए भी प्रवेश पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: 19 जनवरी से खुलेंगे दसवीं-बारहवीं के स्कूल, ऐसी होगी कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन


16 जनवरी से होंगी दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। इस साल कुल 26,060 छात्र विशेष परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। जबकि दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षा 15,847 छात्र देंगे और 10,213 परीक्षार्थी बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षा में उपस्थित होंगे। इसके अलावा, आप अगर अपने एडमिट कार्ड में बदलाव कराना चाहते हैं, तो करेक्शन विंडो 13 से 15 जनवरी तक खुले रहेंगे। अभ्यर्थी 15 जनवरी तक प्रवेश पत्र में सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सुधार का आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IIT JAM 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 स्टेप्स में ऐसे करें डाउनलोड


ऐसे डाउनलोड करें दसवीं और बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंटल परीक्षा के प्रवेश पत्र
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं और बारहवीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। 
-जहां आपको अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर, नाम आदि विवरण से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed