फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   HBSE Board Results 2023 Date Haryana Board 10th 12th Result at bseh.org.in and Steps To Download

Haryana Board Results 2023: हरियाणा बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का परिणाम, जानें कहां और कैसे करना है चेक?

Fri, 05 May 2023 10:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 10:22 PM IST
सार

HBSE Board Results 2023 Date: हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षाओं में शामिल रहे लाखों छात्र अब अपने वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम की बाट जोह रहे हैं। पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी नतीजों की तारीख के एलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
HBSE Board Results 2023 Date Haryana Board 10th 12th Result at bseh.org.in and Steps To Download
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Haryana Board 10th 12th Results 2023: हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षाओं में शामिल रहे लाखों छात्र अब अपने वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम की बाट जोह रहे हैं। पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी नतीजों की तारीख के एलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल लगभग 5,59,738 छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

इनमें से लगभग 2,96,329 उम्मीदवार एचबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए और 2,63,409 उम्मीदवार कक्षा 12वीं परीक्षा में बैठे। हरियाणा बोर्ड के परिणाम 2023 पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 की तारीख और समय की घोषणा करेगा ताकि वे समय पर अपने स्कोर देख सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के मध्य में जारी किए जाने की बात कही। कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को bseh.org.in पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और लिंक सक्रिय होते ही HBSE 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 डाउनलोड करना चाहिए। अगर कोई गलती है तो उन्हें जांचने के लिए परिणाम पर छपे अपने स्कोर और व्यक्तिगत विवरण को ठीक से देखना चाहिए। 

 

विज्ञापन

Haryana Board 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2023 या हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर टैप करें।
  3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. आपका एचबीएसई 10वीं या 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अपने स्कोर देखें और बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed