फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Has UPSC Really Decided to Release Answer Keys Before Results? Here’s the Truth

UPSC: क्या यूपीएससी अब प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से पहले जारी करेगा उत्तर कुंजी? जानिए वायरल नोटिस की सच्चाई

Fri, 03 Oct 2025 08:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 08:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वायरल एक नोटिस में दावा किया गया है कि यूपीएससी अब प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। गौरतलब है कि हाल ही में यूपीएससी अध्यक्ष ने इस सवाल का जवाब दिया था कि यूपीएससी परिणाम से पहले उत्तर कुंजी क्यों जारी नहीं करता। ऐसे में आइए जानते हैं इस वायरल नोटिस की सच्चाई...
 

विज्ञापन
Has UPSC Really Decided to Release Answer Keys Before Results? Here’s the Truth
वायरल नोटिस में दावा किया जा रहा है कि यूपीएससी परिणाम से पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा - फोटो : X(@CivilsNetwork)

विस्तार

UPSC: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक कथित नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) अब से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के बाद ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। अभी तक आयोग अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आधिकारिक आंसर की सार्वजनिक करता है।

विज्ञापन


इस कथित नोटिस में कहा गया है कि यूपीएससी ने उच्चतम न्यायालय में लंबित एक रिट याचिका पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया है। नोटिस में यह उल्लेख है कि आयोग ने विभिन्न कारकों और न्यायालय द्वारा नियुक्त अमिकस क्यूरी की सिफारिशों पर विचार करने के बाद एक सचेत और विचारशील निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कथित नोटिस के अनुसार:

  • प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
  • उम्मीदवारों से इस आंसर की पर आपत्तियां/प्रतिनिधित्व आमंत्रित किए जाएंगे।
  • हर आपत्ति के साथ कम से कम तीन आधिकारिक/प्रामाणिक स्रोत देना अनिवार्य होगा।
  • प्राप्त आपत्तियों पर संबंधित विषय विशेषज्ञों की टीम विचार करेगी और फाइनल आंसर की तैयार करेगी।
  • यही अंतिम आंसर की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित करने का आधार बनेगी।
  • हालांकि फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही अंतिम आंसर की प्रकाशित की जाएगी।

ये रहा वायरल नोटिस:-
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी चेयरमैन ने क्या कहा था?

यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में यूपीएससी चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने स्पष्ट किया था कि आयोग अभी तक परीक्षा परिणाम से पहले आंसर की जारी न करने की नीति क्यों अपनाता है। उन्होंने कहा कि आयोग पहले आंतरिक जांच और विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करता है।

डॉ. कुमार ने हाल ही में क्या बताया?

  • आयोग अब एक ऑनलाइन पोर्टल खोलता है, जहां अभ्यर्थी प्रश्नों को लेकर अपनी शंकाएं दर्ज कर सकते हैं।
  • इन इनपुट्स की समीक्षा विशेषज्ञों की टीम करती है और आवश्यक होने पर आंसर की में संशोधन करती है।
  • इसके बाद एक और पैनल उस आंसर की की दोबारा समीक्षा करता है, तभी जाकर उसे अंतिम रूप दिया जाता है।


क्या है असली स्थिति?

फिलहाल यूपीएससी की ओर से किसी भी आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर यह घोषणा नहीं की गई है कि वह प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद आंसर-की जारी करेगा।

इससे साफ है कि अभी तक आयोग की नीति में कोई बड़ा बदलाव आधिकारिक रूप से नहीं हुआ है। आंसर की जारी करने को लेकर आयोग की वर्तमान प्रक्रिया पहले जैसी ही बनी हुई है।

गौरतलब है कि मार्च 2025 में एक संसदीय पैनल ने सुझाव दिया था कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजियां आपत्तियों के लिए तुरंत जारी करे, लेकिन यूपीएससी ने इसे लागू नहीं किया है। आधिकारिक कुंजियां आमतौर पर अंतिम परिणाम के बाद जारी की जाती हैं। यूपीएससी अध्यक्ष के हालिया बयानों से भी पुष्टि होती है कि यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी प्रकाशित करने का निर्णय आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है।


खबर लिखे जाने तक वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता को लेकर भी संदेह बना हुआ है। इस संबंध में यदि कोई ताजा जानकारी प्राप्त होती है तो आपके साथ जल्द से जल्द साझा की जाएगी। हर ताजा अपडेट के लिए अमर उजाला से जुड़े रहें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed