HSSC: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की लिखित परीक्षा की तिथियों में बदलाव, जानें कब-कब होगी परीक्षा
Haryana HSSC examination 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न श्रेणियों और पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा (OMR आधारित) की तिथियों को फिर से बदल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana HSSC Examination 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न ग्रुपों और श्रेणियों के लिए 24 और 25 जून 2023 को होने वाली लिखित परीक्षा (OMR आधारित) की तिथियों को फिर से बदल दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
HSSC ने विभिन्न समूहों के लिए परीक्षा तिथियों का एक नया शेड्यूल भी अपडेट किया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिला जनसंपर्क अधिकारी, हरियाणा (डीपीआर, हरियाणा) ने भी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से नवीनतम घोषणा और एचएसएससी 2023 परीक्षा तिथियों में बदलाव की जानकारी दी है।
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) की विभिन्न ग्रुपों और श्रेणियों की 24 व 25 जून को होने वाली लिखित परीक्षा अब 1 और 2 जुलाई को आयोजित की जाएगी.#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/qpmSd7kJqt
— DPR Haryana (@DiprHaryana) June 19, 2023
कमेंट
कमेंट X