फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana HSSC examination 2023 rescheduled check new dates at hssc.gov.in

HSSC: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की लिखित परीक्षा की तिथियों में बदलाव, जानें कब-कब होगी परीक्षा

Tue, 20 Jun 2023 10:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

Haryana HSSC examination 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न श्रेणियों और पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा (OMR आधारित) की तिथियों को फिर से बदल दिया है।

विज्ञापन
Haryana HSSC examination 2023 rescheduled check new dates at hssc.gov.in
HSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Haryana HSSC Examination 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न ग्रुपों और श्रेणियों के लिए 24 और 25 जून 2023 को होने वाली लिखित परीक्षा (OMR आधारित) की तिथियों को फिर से बदल दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पहले यह परीक्षा 24 और 25 जून को होने वाली थी। अब एचएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा एक और दो जुलाई 2023  को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

HSSC ने विभिन्न समूहों के लिए परीक्षा तिथियों का एक नया शेड्यूल भी अपडेट किया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिला जनसंपर्क अधिकारी, हरियाणा (डीपीआर, हरियाणा) ने भी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से नवीनतम घोषणा और एचएसएससी 2023 परीक्षा तिथियों में बदलाव की जानकारी दी है।

विज्ञापन

नोटिस में यह भी बताया गया है कि ग्रुप नंबर 49 की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है और परीक्षा की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 28 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed