{"_id":"5e8eea448ebc3e6fdc598a1e","slug":"haryana-government-prepared-website-to-study-students-from-first-class-to-12th-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को इस तरह पढ़ाएगी हरियाणा सरकार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लॉकडाउन के बीच पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को इस तरह पढ़ाएगी हरियाणा सरकार
Thu, 09 Apr 2020 03:27 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश बंद है। सभी लोग अपने घरों में ही है इस लॉकडाउन के कारण छात्रों की पढ़ाई का भी बहुत नुकसान हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने एक फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्रों को ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने www.haryanaedusat.com वेबसाइट भी तैयार की है। इस वेबसाइट के माध्यम से छात्र घर में बैठ कर पढ़ाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा, कि जब तक स्कूल नहीं खुल जाते तब तक छात्र अपने टीचर और पेरेंट्स की मदद से ई-लर्निंग के माध्यम से घर में बैठ कर पढ़ाई करें। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई वेबसाइट में 'DIKSHA' और 'ChalkLit' जैसी और भी वेबसाइटों के लिंक भी मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन बैंक भी वेबसाइट पर मौजूद है। जिसके माध्यम से छात्रों को प्रतिदिन पढ़ाई में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त वेबसाइट पर छात्रों का जनरल टाइम टेबल भी बनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक शिक्षक मोबाइल फोन और व्हाट्सऐस के जरिए छात्रों को पढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक साल नया एकेडमिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो जाता है, परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से नया सेशन शुरू नहीं किया जा सकता है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - AKTU : उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) हुई स्थगित, यहां लें पूरी जानकारी
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X