फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana Board Exam 2020 Teachers will evaluate copies from home

लॉकडाउन : हरियाणा बोर्ड का फैसला, शिक्षक घर से ही करेंगे कॉपियों का मूल्यांकन

Thu, 09 Apr 2020 08:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 09 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board Exam 2020 Teachers will evaluate copies from home
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ऐसे में अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निर्णय लिया है कि शिक्षक घर से ही कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। शिक्षक दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन घर से ही करेंगे ताकि विद्यार्थियों के रिजल्ट को वक्त पर जारी किया जा सकें।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठाएंगे और घर पर ही कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। शिक्षकों को 22 अप्रैल तक यानी ग्यारह दिन में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर नंबरों का डाटा जमा करना होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: कब आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट? 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को है इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह का कहना है कि अध्यापक घर पर लॉकडाउन के वक्त कॉपियों का सही से मूल्यांकन कर पाएंगे। उनका कहना है कि मूल्यांकन में जिन अधिकारी व विद्यालयों की ड्यूटी लगाई गई है उनको इस बात की सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि अगर मूल्यांकन के काम में स्टाफ की कमी पड़ती है तो इसे पूरा कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों ने आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का फैसला लिया है।  इन राज्यों में हरियाणा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed