Haryana Board Compartment Exam 2023: 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, ऐसे करें चेक
Haryana Board Compartment Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है।
विस्तार
Haryana Board Compartment Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। यह डेटशीट कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट, अतिरिक्त, आंशिक/पूर्ण सुधार, विशेष अवसर परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।
समय सारिणी के अनुसार, माध्यमिक या कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 21 जुलाई को शुरू होगी और 28 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं या सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो उत्तीर्ण हुए लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण हो गए।
ऐसे डाउनलोड करें टाइम-टेबल
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
होमपेज से हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 पर जाएं।
-
वर्ष 2023 के लिए एचबीएसई हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 12 अनुपूरक समय सारिणी का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
सारिणी सामने आने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सारणी का प्रिंट ले लें।
कमेंट
कमेंट X