फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET 2025 registration window closing sson, direct link to apply and other details

GUJCET 2025 Exam: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, पंजीकरण से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Sun, 29 Dec 2024 03:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 29 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

GUJCET 2025 Registration: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GUJCET 2025 registration window closing sson, direct link to apply and other details
GUJCET 2025 Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

GUJCET 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2025 ) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो दो दिन बाद 31 दिसंबर को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपने फॉर्म gujcet.gseb.org पर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


जीयूजे सीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BTech) और बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm) जैसे व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। जीयूजे सीईटी 23 मार्च, 2025 को ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

गुज सीईटी पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है। उम्मीदवार डेबिट, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, या उम्मीदवार एसबीआई शाखा के माध्यम से नकद भुगतान करके ऑफलाइन भी भुगतान कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।
 

आवेदन करने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।
  • ये दस्तावेज .jpg/.jpeg प्रारूप में होने चाहिए और स्कैन की गई तस्वीरों का रिजॉल्यूशन 300 DPI (डॉट्स प्रति इंच) या उससे ज्यादा होना चाहिए।
  • स्कैन की गई छवियां 5 KB और 50 KB के बीच होनी चाहिए और (आयाम (120px X 120 px)) तथा स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
  • फोटोग्राफ सफेद या बहुत हल्के पृष्ठभूमि के सामने लिया जाना चाहिए।
  • फोटोग्राफ के लगभग 10% क्षेत्र पर चेहरा होना चाहिए, जिसमें पूरा चेहरा सीधे कैमरे में दिखाई दे। चेहरे की मुख्य विशेषताएं बालों, कपड़े या छाया से ढकी नहीं होनी चाहिए। माथा, आंखें, नाक, गाल, होंठ और ठोड़ी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन से ली गई तस्वीरें (हस्ताक्षर सहित) अपलोड करने की अनुमति नहीं है।
  • फोटो खींचते समय गहरे या रंगीन चश्मे न पहनें। केवल पारदर्शी चश्मे की ही अनुमति है।
  • सफेद कागज पर काली या गहरी नीली स्याही से अपना हस्ताक्षर करें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल gujcet.gseb.org पर जाएं।
  • अपना ईमेल पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके विवरण और पंजीकरण फॉर्म भरें। 
  • फॉर्म भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें और विवरण आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। 
  • अपने विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और आवश्यक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति, आधार कार्ड संख्या, संपर्क पता, शैक्षिक योग्यता आदि विवरण भरें। 
  • यहां सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed