फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat University Exam Dates 2020: GU final year exams for UG, PG students to begin from August 21

गुजरात विश्वविद्यालय में अगस्त में होंगी यूजी और पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

Wed, 22 Jul 2020 05:44 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 22 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Gujarat University Exam Dates 2020: GU final year exams for UG, PG students to begin from August 21
- फोटो : कुमार संजय
गुजरात विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए नई तिथियों को जारी कर दिया है। नई तारीखों के अनुसार, अगस्त के महीने में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली शुरुआत 21 अगस्त को और दूसरी 31 अगस्त, 2020 को की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन मोड सभी स्थानीय छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि ऑनलाइन मोड उन छात्रों द्वारा उपयोग करने योग्य होगा जो उस शहर से दूर हैं या किसी कारणवश ऑनलाइन परीक्षा देने में असमर्थ हैं। जैसा कि परीक्षा के लिए नियंत्रक कल्पा वोरा ने बताया था कि परीक्षा दो तरह से आयोजित की जाएगी, ऑनलाइन परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न, MCQ प्रारूप में होगी। जबकि ऑफलाइन परीक्षा वर्णनात्मक प्रारूप में होगी। छात्रों को दोनों मोड में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के दौर में विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम
विज्ञापन


परीक्षा हाल ही में जारी किए गए यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार दो घंटे के लिए होगी। इसके अलावा छात्र जिला स्तर के केंद्रों का चयन भी कर सकते हैं। दोनों परीक्षाएं 50 अंकों की होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा एक ही समय में आयोजित की जाएगी या नहीं। उम्मीद है कि यूनिवर्सिटी जल्द ही इसकी जानकारी भी दे देगी। हाल ही में परीक्षा आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया था। जिसके अनुसार, जहां विभाग स्तर के प्रश्नपत्र पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं वहां परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। गुजरात विश्वविद्यालय छात्रों को उन परीक्षा केंद्रों की एक सूची प्रदान करेगा, जहां से वे आसानी से परीक्षा देने में सक्षम होंगे। मध्यवर्ती सेमेस्टर के छात्रों का मूल्यांकन केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। गुजरात विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाया मजदूर का बेटा, आईएएस बनने का है ख्वाब
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed