Gujarat School Reopen: गुजरात में आज से खुल रहे स्कूल, एक से पांचवीं तक के बच्चों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी, जानिए दिशा-निर्देश
School Reopend Today in Gujarat Latest News Update in Hindi: राज्य में स्कूल 22 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह पहली बार होगा जब कक्षा 01 से 05 तक के छात्र व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में भाग लेंगे।
विस्तार
गुजरात में कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए स्कूल आज यानी सोमवार, 22 नवंबर, 2021 से फिर से खुल गए हैं। स्कूल दोबारा खोलने की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने रविवार, 21 नवंबर को थी। घोषणा के साथ ही, मंत्री ने कुछ शर्तों के बारे में भी जानकारी दी है जो स्कूलों के फिर से शुरू होने से पहले निर्धारित की गईं थीं। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने रविवार को कहा कि राज्य में स्कूल 22 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह पहली बार होगा जब कक्षा 01 से 05 तक के छात्र व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें : School Reopening: दिल्ली और पश्चिम बंगाल में स्कूलों के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी जानकारी
देशभर में वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना वायरस का प्रकोप कमजोर पड़ने के साथ ही अब विभिन्न राज्यों में बंद पड़े बच्चों के स्कूल पुन: खुलने लगे हैं। इसी क्रम में गुजरात में कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट के साथ, राज्य सरकार ने 01 से 05 के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।
अभिभावकों की अनुमति जरूरी
वाघानी ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि 22 नवंबर को (दिवाली) अवकाश समाप्त होने पर कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए ऑफलाइन शिक्षण फिर से शुरू होगा। अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। वाघानी ने कहा, एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अन्य कक्षाओं के लिए लागू होती है जहां ऑफलाइन शिक्षा फिर से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग बिना किसी परेशानी के कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगा और एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा।
सितंबर में शुरू हुई थीं 06 से 08वीं के लिए ऑफलाइन कक्षाएं
उन्होंने कहा, गुजरात में 02 सितंबर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षा 06 से 08 के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुई थीं। सरकार ने ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं को भी जारी रखने की अनुमति दी थी और छात्रों की उपस्थिति को वैकल्पिक रखा था। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में, राज्य सरकार ने नए कोरोनो वायरस मामलों में उल्लेखनीय गिरावट को देखते हुए कक्षा 12वीं, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
We had sanitized the school, yesterday. In case, we receive 100% consent, we'll call the students in an odd-even method, as per their roll no. We allow their entry only after mandatory masks, normal temperature, consent letter & sanitization: Vishal Patel, a School Co-ordinator
— ANI (@ANI) November 22, 2021
कमेंट
कमेंट X