{"_id":"619a4f866bcb904cc741ce54","slug":"school-reopening-new-guidelines-released-for-the-schools-of-delhi-and-west-bengal-know-full-information-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Reopening: दिल्ली और पश्चिम बंगाल में स्कूलों के लिए जारी किए गए नए दिशानिर्देश, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School Reopening: दिल्ली और पश्चिम बंगाल में स्कूलों के लिए जारी किए गए नए दिशानिर्देश, पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 21 Nov 2021 07:24 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:24 PM IST
सार
School Reopening: दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। राजधानी में अब स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
School Reopening
- फोटो : Social Media
विस्तार
देशभर में कोरोना महामारी के काबू में होने के बाद से आम जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। इस कड़ी में अलग-अलग राज्यों में स्कूलों का खुलना भी जारी है। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के शुरू करते समय सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश के तहत सभी संबद्ध स्कूलों में अब दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होंगी। वहीं नवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं का आयोजन मंगलवार और गुरुवार को किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले पश्चिम बंगाल के स्कूलों को लगभग एक साल के बाद 16 नवंबर से फिर से खोला गया था। सरकारी आदेशों के अनुसार, स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई थी । बता दें कि स्कूलों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ सख्त दिशानिर्देशों के साथ फिर से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
West Bengal Board of Secondary Education instructs affiliated schools to hold physical classes for student of classes 10th & 12th on Monday, Wednesday, and Friday and on Tuesday and Thursday for classes 9th and 11th, to ensuring social distancing pic.twitter.com/iNj9KR9qSO
— ANI (@ANI) November 21, 2021
दिल्ली में स्कूल अगले आदेश तक बंद
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदूषण का कहर बढ़ता ही चला जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। राजधानी में अब स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक ने यह जानकारी दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है।
नोटिस के अनुसार सभी सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश जारी होने तक बंद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण की समस्या पर काबू पाने के लिए अगले आदेश तक शहर में गैर-जरूरी सामान से लदे ट्रकों के प्रवेश और स्कूल व कॉलेजों को बंद करने समेत दस निर्देश जारी किए गए थे।
इसके अलावा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी प्रदूषण को लेकर रविवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें इस बात का पता चलेगा कि स्कूलों के अलावा भी कौन से प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस बैठक में प्रतिबंधों को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X