फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat school for classes 9 to 12 & colleges for final year students to reopen from November 23

गुजरात: नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 23 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

Wed, 11 Nov 2020 04:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Gujarat school for classes 9 to 12 & colleges for final year students to reopen from November 23
स्कूल - फोटो : amar ujala

वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। अब धीरे-धीरे कई राज्यों में स्कूल खुलने लगे हैं और नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में पढ़ाई हो रही है। गुजरात में भी 23 नवंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा। वहीं, अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेजों को भी 23 नवंबर से ही खोला जाएगा। सूबे के शिक्षा मंत्री  भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SPPU Result 2020: बीए, बी.कॉम और बीएससी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने बुधवार को घोषणा की है कि सूबे के स्कूल और कॉलेज 23 नवंबर से फिर से खुलेंगे। स्कूल नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए खुलेंगे और कॉलेज अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए स्कूलों और कॉलेजों को खोला जाएगा। गौरतलब है कि सूबे में कोविड-19 से रोकथाम के लिए मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP NEET UG Merit List 2020: पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें


शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि सूबे के स्कूलों को 23 नवंबर से खोला जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से ही नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी। कई राज्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्कूलों में कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया है। हालांकि, नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed