{"_id":"61c1d8514ceefd66fb4a7060","slug":"gujarat-scholarship-result-2020-state-education-board-released-result-and-merit-list-for-the-pse-and-sse-exam-2021-know-how-to-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Scholarship Result 2020: गुजरात छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Gujarat Scholarship Result 2020: गुजरात छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका
Tue, 21 Dec 2021 07:16 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:16 PM IST
सार
Gujarat Scholarship Result 2020: आधिकारिक घोषणा के अनुसार राज्य स्तरीय प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए कुल 66241 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं सेकंडरी शिक्षा छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 11074 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
गुजरात राज्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने राज्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 के परिणाम और मेरिट सूची आज मंगलवार 21 दिसंबर 2021 को जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा यह परिणाम पिछले साल लिए गए प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति और सेकंडरी शिक्षा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जारी किए हैं। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह राज्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाकर अपना परिमाम और मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार राज्य स्तरीय प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए कुल 66241 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं सेकंडरी शिक्षा छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 11074 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बोर्ड ने परिणामों के साथ ही सफल उम्मीदवारों की वर्ग अनुसार मेरिट सूची भी जारी की है।
गुजरात राज्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 के परिणाम और मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र परीक्षा के पोर्टल sebexam.org पर जाएं।
2. होम पेज पर नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।
3. अब परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
5. अब परीक्षा के प्रकार को क्लिक करें।
6. मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने कंफर्मेशन नंबर और जन्मतिथि आदि को भरें।
7. सभी जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
9. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कमेंट
कमेंट X