फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat Common Entrance Test admit card released, keep these things in mind

GUJCET Admit Card: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 08 Apr 2022 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 08 Apr 2022 08:40 PM IST
सार

जीयूजेसीईटी दो पेपरों में आयोजित किया जाता है। पहला पेपर फिजिक्स, केमिस्ट्री के लिए और दूसरा मैथमेटिक्स के लिए। फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर की अवधि 120 मिनट और मैथमेटिक्स के पेपर की अवधि 60 मिनट है।

विज्ञापन
Gujarat Common Entrance Test admit card released, keep these things in mind
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, इन बातों का रखे ध्यान - फोटो : social media

विस्तार

GUJCET admit card 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकिट) जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्म तिथि और आवेदन संख्या दर्ज कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर ले जाना न भूले, ऐसा होने पर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित तकनीकी समस्याओं के लिए उम्मीदवार तकनीकी हेल्पलाइन 20182018, 2018 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

GUJCET exam date 2022: परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी

जीयूजेसीईटी दो पेपरों में आयोजित किया जाता है। पहला पेपर फिजिक्स, केमिस्ट्री के लिए और दूसरा मैथमेटिक्स के लिए। फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर की अवधि 120 मिनट और मैथमेटिक्स के पेपर की अवधि 60 मिनट है। परीक्षा तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती, उम्मीदवार अपनी पसंद अनुसार इनमें से किसी भी भषा में लिख सकते हैं। 
 

GUJCET exam date 2022: परीक्षा का सिलेबस

प्रत्येक विषय के प्रश्नों की संख्या को समान रूप से विभाजित किया गया है जैसे गणित 40 अंक, भौतिकी 40 अंक और रसायन विज्ञान 40 अंक। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

GUJCET admit card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उममीदवार सबसे पहले जीयूजेसीईटी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे जांच कर डाउनलोड कर लें।  
  • परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed