फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat Board Exams 2022 Datesheets out for Class 10-12 Exams on gseb.org HSC Practical Exams Hall Ticket released

Gujarat Board Exams 2022: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी, 12वीं के प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड भी जारी

Thu, 24 Feb 2022 03:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

GSHSEB Board Exams 2022: गुजरात बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं और एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से शुरू होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org से विस्तृत टाइम-टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Board Exams 2022 Datesheets out for Class 10-12 Exams on gseb.org HSC Practical Exams Hall Ticket released
GSHSEB Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका खारिज होने के बाद गुजरात बोर्ड की ओर से राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक टाइम-टेबल जारी कर दिया है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB), ने अधिसूचना जारी कर कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए विस्तृत डेट शीट जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। गुजरात बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं और एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से शुरू होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org से विस्तृत टाइम-टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 09 अप्रैल तक चलेगी

सुप्रीम से याचिका खारिज होने के बाद, कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड भी जल्द ही परीक्षाओं के लिए अपनी डेट शीट जारी करने की तैयारी में हैं। गुजरात बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा 28 मार्च, 2022 से शुरू होकर, 09 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी। 10वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं तीन शिफ्ट में होंगी

वहीं, गुजरात बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम और जनरल स्ट्रीम के लिए भी 28 मार्च, 2022 से शुरू होगी। एचएससी वोकेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा चार अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। जहां कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक, कक्षा 12 की जनरल स्ट्रीम की परीक्षाएं तीन पालियों में- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक, दोपहर तीन बजे से शाम 6:15 बजे तक होंगी। जबकि वोकेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।

 

विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

गुजरात बोर्ड परीक्षा 2022 ऑफलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश-पत्र के साथ पहचान संबंधी एक वैध दस्तावेज भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। छात्र जीएसएचएसईबी द्वारा जारी विस्तृत डेट शीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर सकते हैं। 

 

Gujarat HSC Exams 2022: 12वीं के प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी

इसके अलावा, गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो मार्च, 2022 से शुरू होंगी। छात्रों के लिए प्रवेश-पत्र गुजरात बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, वे इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। छात्रों को प्रवेश-पत्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करने होंगे। शिक्षक और स्कूल प्रभारी ही अपनी आईडी से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed