GSEB Board Exam 2024: गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
GSEB Board Exam 2024: जीएसईबी ने गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB SSC Board Exam 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने नियमित उम्मीदवारों के लिए एसएससी (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र जीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
GSEB SSC Board Exam 2024 परीक्षा शेड्यूल
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एसएससी 2024 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर आधी रात तक है। जीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च, 2024 से शुरू होने वाली हैं। जीएसईबी एसएससी परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी और 26 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। जीएसईबी एसएससी और एचएससी परीक्षा में बैठने वाले छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर परीक्षा समय सारिणी देख सकते हैं।
GSEB Exam ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
-
होमपेज पर, “एसएससी परीक्षा पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
-
आपको पंजीकरण पेज पर पुनः रा-डायरेक्ट किया जाएगा।
-
पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण भरें।
-
पंजीकरण पूरा करने के बाद अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
कमेंट
कमेंट X