फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB HSC Science Result 2021 Gujarat Board 12th science Results declared

GSEB 12th Result 2021: बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 100 फीसदी छात्र पास

Sat, 17 Jul 2021 08:35 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 17 Jul 2021 08:35 AM IST
सार

  • गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने शनिवार सुबह बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया।

विज्ञापन
GSEB HSC Science Result 2021 Gujarat Board 12th science Results declared
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021 (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने शनिवार सुबह बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया गया है। स्कूल छात्रों को उनका रिजल्ट और स्कोर कार्ड उपलब्ध कराएंगे। बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में 63,028 छात्रों और 44,236 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। कुल 3,245 विद्यार्थियों को ए 1ग्रेड मिला है।

विज्ञापन

15,254 छात्रों को A2 ग्रेड मिली है और 24,757 ने B1 ग्रेड हासिल की है। वहीं, 26,831 छात्रों को B2 ग्रेड मिली है। इस साल 289 छात्रों ने E1 ग्रेड हासिल की है। चार छात्रों को E2 ग्रेड मिली है। सबसे ज्यादा ए1 ग्रेड राजकोट जिले के छात्रों जिनकी संख्या 829 को मिली है।

विज्ञापन

 


इसे भी पढ़ें-डीएसईयू : पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स से इंजीनियरिंग में संवार सकेंगे करियर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के लिए 1.40 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था। स्कूलों को छात्रों का बारहवीं का परिणाम देखने के लिए अपने इंडेक्स नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि सिर्फ स्कूल ही बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org है। इसके बाद स्कूलों द्वारा छात्रों को उनका रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। गुजरात बोर्ड जीएसईबी मूल्यांकन मानदंड के अनुसार,  हर छात्र को पास घोषित होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम ग्रेड 'डी' प्राप्त करना होगा, तभी वह पास माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: results.amarujala.com पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं


बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। दसवीं का रिजल्ट 29 जून को जारी हुआ था जिसमें 8,57,204 छात्र पास हुए थे और 17,186 छात्रों ने ए1 ग्रेड हासिल किया था।

ऐसे चेक करें बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के नतीजे
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है।
स्टेप 3- यहां होम पेज पर आपको बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
स्टेप 4- जिस पर क्लिक करने के बाद स्कूलों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
स्टेप 5- इसके बाद बारहवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed