फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB SSC Result 2022 (Out) at gseb.org Gujarat Board 10th results Know How to Check Marks

Gujarat Board 10th Result: गुजरात बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम जारी, यहां देखें कैसे चेक करना है स्कोरकार्ड

Mon, 06 Jun 2022 11:58 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 11:58 AM IST
सार

Gujarat Board 10th Result: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में एसएससी यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 से लेकर 9 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे जारी होगा। परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर क्लिक करें- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लाइव
 

विज्ञापन
GSEB SSC Result 2022 (Out) at gseb.org Gujarat Board 10th results Know How to Check Marks
Gujarat Board 10th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gujarat Board 10th Result: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एसएससी यानी दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज सोमवार 6 जून, 2022 को ऑनलाइन रूप में सुबह 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनो रोल नंबर समेत जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड को भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

Gujarat Board 10th Result: क्या रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत
गुजरात बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल  65.18 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुल 772771 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 503726  छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कों का सफलता प्रतिशत 59.92 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का सफलता प्रतिशत 71.66 फीसदी रहा है। यानी कि इस साल लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मार ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Board 10th Result: कब हुई थी परीक्षा?
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में एसएससी यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 से लेकर 9 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पपर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परिणाम के अनुसार सूरत जिले ने 75.64 फीसदी परिणाम के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, पाटन जिले ने 54.29 फीसदी परिणाम के साथ सबसे कम सफलता प्रतिशत दिया है। 

विज्ञापन

Gujarat Board 10th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट्स gseb.org पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10th Result 2022 पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें। 
  • अब परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed