NEET-JEE परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में आई पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कोविड-19 संक्रमण के दौरान नीट-जेईई परीक्षा के आयोजन को अनुचित बताया है। ग्रेटा का कहना है कि वह भारत में नीट व जेईई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि यह अनुचित है कि वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए कहा जा रहा है। गौरतलब है कि चार हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा के स्थगित करने की मांग को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल भी की थी।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा के सीएम ने कहा- स्थगित हो जेईई-नीट की परीक्षा, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्
वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन और नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होना है जबकि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई परीक्षा एक सितंबर से लेकर छह सितंबर तक आयोजित होगी। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोरोना संक्रमण के दौरान नीट व जेईई परीक्षा कराने का विरोध किया है और इन दोनों ही परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें-JEE- NEET Exams 2020: छात्रों को परीक्षा में इन नियमों का करना होगा पालन, 6 फीट की दूरी पर बैठकर देंगे एग्जाम
दूसरी तरफ, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर सितंबर में आयोजित हो जा रही जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी के माहौल में छात्रों का परीक्षा केंद्रों तक जाना असुरक्षित होगा।
कमेंट
कमेंट X