{"_id":"5f34d6606940362e92525d72","slug":"great-chance-to-become-constable-in-delhi-police-get-many-other-benefits-with-better-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का शानदार मौका, पाएं बेहतर वेतन के साथ कई सुविधाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का शानदार मौका, पाएं बेहतर वेतन के साथ कई सुविधाएं
Sun, 16 Aug 2020 01:00 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 16 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का मौका बहुत कम मिलता है। ऐसे में सरकारी नौकरी के साथ-साथ कई लाभों को हासिल करने का एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर 5846 रिक्तियां निकलीं हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से महज 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा SSC (कर्मचारी चयन आयोग) के तहत आयोजित की जाती है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस साल कोरोना वायरस के कारण परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि 7 वें वेतन आयोग के बाद कांस्टेबल पद पर कार्यरत लोगों को अच्छा वेतन व ढेरों अन्य सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप एक पुलिस कर्मी बनकर देश और शहर की सेवा करना चाहते हैं तो जल्द ही आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है।
विज्ञापन
तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1299 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
इस साल कोरोना वायरस के कारण परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि 7 वें वेतन आयोग के बाद कांस्टेबल पद पर कार्यरत लोगों को अच्छा वेतन व ढेरों अन्य सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप एक पुलिस कर्मी बनकर देश और शहर की सेवा करना चाहते हैं तो जल्द ही आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की वेतन संरचना:
हेड कांस्टेबल का पद एक मिनिस्टीरियल पद है जो लेवल 4 और ग्रुप सी के अंतर्गत आता है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल एक अच्छा वेतन कमाता है। जिसमें मूल वेतन और भत्तों को मिलकर प्रति माह 25,500 रुपये से शुरुआत होती है। नीचे दिए विवरण के आधार पर आपको 7 वें वेतन आयोग के बाद हेड कांस्टेबल की सैलरी और मिलने वाले लाभ की जानकारी हो जाएगी:
विज्ञापन
| पद | दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल का वेतन |
| लेवल | 4 |
| ग्रुप | C |
| पे बैंड | 25,500 -81,100 |
| इनीशियल पे | 25,500 |
| भत्ता | डीए, एचआरए, टीए और अन्य |
| एचआरए(24%) | 6,120 |
| डीए (12%) | 3,060 |
| टीए | 3,600 |
| मूल वेतन | 35,000 -38,000 |
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की वेतन संरचना:
जैसा कि हम जानते हैं कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है, इसलिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल का पद मिनिस्टीरियल के अंदर लेवल 3 और ग्रुप डी के अंतर्गत आता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबलों को अच्छे वेतन के साथ कई भत्ते और सरकारी लाभ मिलते हैं। इसके लिए मूल वेतनमान 21,700 रुपये है। 7 वें वेतन आयोग के बाद हेड कांस्टेबल की सैलरी और मिलने वाले लाभ की जानकारी नीचे दी गई तालिका देखें:| पद | दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल |
| लेवल | 3 |
| ग्रुप | D |
| पे बैंड | 21,700 -69,100 |
| भत्ता | डीए, एचआरए, टीए और अन्य |
| इनीशियल पे | 21,700 और भत्ता |
| एचआरए | 5,208 |
| डीए | 3,689 |
| टीए | 4,212 |
| राशन का पैसा | 3,636 |
| साइकल भत्ता | 180 |
| मूल वेतन | 38,625 लगभग |
अन्य लाभ-
पुलिस में काम करना बेहद गर्व की बात होती है। यह बहुत सम्मानजनक और प्रतिष्ठित पद है, क्योंकि वे समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते हैं। एक कांस्टेबल को हमेशा सक्रिय होना चाहिए और जहां वह तैनात है उस क्षेत्र में उसकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। उन्हें शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। बता दें कि कांस्टेबल को ऊपर उल्लिखित वेतन और भत्ते के अलावा मेडिकल सुविधाएं, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, बच्चों को शैक्षिक सहायता आदि जैसे लाभ भी मिलते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एक बहुत अच्छा करियर अवसर लेकर आया है। यदि आप पुलिस सेवाओं का हिस्सा बनने में रुचि रखते हैं, तो आपको निश्चित रूप से इसे एक मौका देना चाहिए।करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1299 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X