फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sarkari Naukri Delhi Police Constable Recruitment 2020: Great chance to become constable in Delhi Police, get many other benefits with better salary

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का शानदार मौका, पाएं बेहतर वेतन के साथ कई सुविधाएं

Sun, 16 Aug 2020 01:00 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 16 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri Delhi Police Constable Recruitment 2020: Great chance to become constable in Delhi Police, get many other benefits with better salary
फाइल फोटो
12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का मौका बहुत कम मिलता है। ऐसे में सरकारी नौकरी के साथ-साथ कई लाभों को हासिल करने का एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर 5846 रिक्तियां निकलीं हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से महज 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा SSC (कर्मचारी चयन आयोग) के तहत आयोजित की जाती है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
इस साल कोरोना वायरस के कारण परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि 7 वें वेतन आयोग के बाद कांस्टेबल पद पर कार्यरत लोगों को अच्छा वेतन व ढेरों अन्य सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप एक पुलिस कर्मी बनकर देश और शहर की सेवा करना चाहते हैं तो जल्द ही आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की वेतन संरचना:

हेड कांस्टेबल का पद एक मिनिस्टीरियल पद है जो लेवल 4 और ग्रुप सी के अंतर्गत आता है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल एक अच्छा वेतन कमाता है। जिसमें मूल वेतन और भत्तों को मिलकर प्रति माह 25,500 रुपये से शुरुआत होती है। नीचे दिए विवरण के आधार पर आपको 7 वें वेतन आयोग के बाद हेड कांस्टेबल की सैलरी और मिलने वाले लाभ की जानकारी हो जाएगी:
विज्ञापन
विज्ञापन
पद दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल का वेतन
लेवल                 4
ग्रुप                 C
पे बैंड   25,500 -81,100
इनीशियल पे         25,500
भत्ता डीए, एचआरए, टीए और अन्य
एचआरए(24%)     6,120
डीए (12%)       3,060
टीए        3,600
मूल वेतन 35,000 -38,000
  

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की वेतन संरचना:

जैसा कि हम जानते हैं कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है, इसलिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल का पद मिनिस्टीरियल के अंदर लेवल 3 और ग्रुप डी के अंतर्गत आता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबलों को अच्छे वेतन के साथ कई भत्ते और सरकारी लाभ मिलते हैं। इसके लिए मूल वेतनमान 21,700 रुपये है। 7 वें वेतन आयोग के बाद हेड कांस्टेबल की सैलरी और मिलने वाले लाभ की जानकारी नीचे दी गई तालिका देखें:
पद  दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल
लेवल      3
ग्रुप      D
पे बैंड 21,700 -69,100
भत्ता डीए, एचआरए, टीए और अन्य
इनीशियल पे 21,700 और भत्ता
एचआरए   5,208
डीए 3,689
टीए 4,212
राशन का पैसा  3,636
साइकल भत्ता  180
मूल वेतन 38,625 लगभग
 

अन्य लाभ- 

पुलिस में काम करना बेहद गर्व की बात होती है। यह बहुत सम्मानजनक और प्रतिष्ठित पद है, क्योंकि वे समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते हैं। एक कांस्टेबल को हमेशा सक्रिय होना चाहिए और जहां वह तैनात है उस क्षेत्र में उसकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। उन्हें शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। बता दें कि कांस्टेबल को ऊपर उल्लिखित वेतन और भत्ते के अलावा मेडिकल सुविधाएं, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, बच्चों को शैक्षिक सहायता आदि जैसे लाभ भी मिलते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एक बहुत अच्छा करियर अवसर लेकर आया है। यदि आप पुलिस सेवाओं का हिस्सा बनने में रुचि रखते हैं, तो आपको निश्चित रूप से इसे एक मौका देना चाहिए।

करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।


तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1299 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।

इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed