फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GPAT 2023 Final Answer Key Released at gpat.nta.nic

GPAT 2023: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 04 Jul 2023 02:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

GPAT 2023 Final Answer Key Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी मंगलवार, चार जुलाई को जारी कर दी है। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
GPAT 2023 Final Answer Key Released at gpat.nta.nic
GPAT 2023 : ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट - फोटो : NTA

विस्तार

GPAT 2023 Final Answer Key Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी मंगलवार, चार जुलाई को जारी कर दी है। उम्मीदवार ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक जुलाई, 2023 को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जी-पैट) 2023 के परिणाम घोषित किए थे।
 

इस साल, कुल 68,439 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 62,275 उम्मीदवार जीपैट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। इनमें 31,489 पुरुष उम्मीदवार और 30,786 महिला उम्मीदवार हैं। स्नातकोत्तर फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए GPAT 2023 22 मई को आयोजित किया गया था। एनटीए ने अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी, और तीन मई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग परिणामों की गणना के लिए किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल GPAT 116 शहरों में 221 केंद्रों के साथ पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण के रूप में आयोजित किया गया था। परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए कुल 235 पर्यवेक्षक, 116 शहर समन्वयक, 18 क्षेत्रीय समन्वयक और दो राष्ट्रीय समन्वयक तैनात किए गए थे। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) फार्मेसी में मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

 

विज्ञापन

GPAT 2023 अंतिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

GPAT 2023 अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- 
  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले GPAT की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर "अंतिम उत्तर कुंजी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) - 2023" पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    GPAT 2023 अंतिम उत्तर कुंजी अब प्रदर्शित की जाएगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें और अपने डिवाइस में सेव करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed