फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Government preparing to implement OBC reservation in NEET

नीट: ओबीसी आरक्षण लागू करने की तैयारी में सरकार, सुशील मोदी ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Wed, 28 Jul 2021 04:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Jul 2021 04:45 AM IST
सार

  • राज्यों को अपने नियम के अनुसार कोटा लागू करने का दे सकती है निर्देश
  • इससे जुड़ा विवाद साल 2015 से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है

विज्ञापन
Government preparing to implement OBC reservation in NEET
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अखिल भारतीय कोटे में ओबीसी आरक्षण लागू हो सकता है। इस मामले में विभिन्न स्तरों से रायशुमारी के बाद केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द फैसला लेने की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाईकोर्ट से जुड़ी कमेटी में ओबीसी कोटा लागू करने का समर्थन किया है। मानसून सत्र से पहले हुई राजग और सर्वदलीय बैठक में वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह मामला उठाया था।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष स्तर पर नीट में राज्य और राज्यों के मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू न होने के मामले में कई बार मंथन हुआ है। खासतौर पर अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी इस पर चर्चा हुई। कई स्तर पर फीडबैक हासिल करने के बाद सरकार ने ओबीसी कोटा लागू करने के लिए कदम उठाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत राज्यों को अपने अपने राज्य के नियमों के अनुसार ओबीसी कोटा लागू करने का निर्देश दिया जा सकता है। वर्तमान में ओबीसी कोटा सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ही लागू है। विभिन्न राज्य और निजी मेडिकल कॉलेज एसटी, एसटी और आर्थिक रूप से पिछड़ों को 15 फीसदी कोटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया के बाद सुशील मोदी ने उठाया मामला
नीट में ओबीसी आरक्षण मामले में राजग की सहयोगी अपना दल की अध्यक्ष और वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के बाद मंगलवार को राज्यसभा में सुशील मोदी ने आवाज उठाई। अनुप्रिया ने 18 जून को हुई सर्वदलीय और राजग की अलग-अलग बैठकों में प्रधानमंत्री के समक्ष यह मामला उठाया था। इसके अलावा, उन्होंने गृहमंत्री और प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत स्तर पर भी पिछड़ा वर्ग में नाराजगी का हवाला देते हुए इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद सुशील मोदी ने भी नीट में ओबीसी कोटा बहाली की मांग की।


स्वास्थ्य मंत्रालय का सकारात्मक रुख
सूत्रों का कहना है कि इस विवाद मामले में हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी के समक्ष स्वास्थ्य मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाया। मंत्रालय ने कमेटी से कहा कि वह ओबीसी कोटा लागू करने के पक्ष में है। गौरतलब है कि इससे जुड़ा विवाद साल 2015 से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार अब तक विवाद के सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने से दूरी बनाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed