{"_id":"60a246a79c8ef370d1673da7","slug":"government-jobs-2021-sarkari-naukri-new-jobs-nabcons-recruitment-2021-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नौकरी 2021: यहां 22 पदों पर निकली हैं नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
नई नौकरी 2021: यहां 22 पदों पर निकली हैं नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये
Mon, 17 May 2021 04:13 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 17 May 2021 04:13 PM IST
सार
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संविदा पर भर्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन
जॉब्स
- फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संविदा पर भर्तियां निकाली हैं। नाबार्डा की सब्सिडियरी कंपनी नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं और ऑफ फार्म डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट के लिए निकाली गई हैं। ये रिक्तियां मुंबई स्थित हेड ऑफिस में सीनियर कंसल्टेंट और राज्यों में स्थित कार्यालयों में जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी nabcons.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पीजी व एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 40 साल से कम और 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो यहां करें आवेदन
विज्ञापन
जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीए एवं आईटी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए 25 से लेकर 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1.5 लाख रुपये और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये का वेतन मिलेगा।