फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Google: Learn technical skills for free to enhance technical knowledge and excel in your career

Google: गूगल से फ्री में सीखें तकनीकी कौशल, न सिर्फ तकनीकी बढ़ेगा ज्ञान; बल्कि करियर को भी मिलेगी नई ऊंचाई

Sat, 05 Oct 2024 10:57 AM IST
शाहीन परवीन डॉ. वर्षा वरवंडकर, करियर सलाहकार
डॉ. वर्षा वरवंडकर, करियर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 05 Oct 2024 10:57 AM IST
सार

Google Free Courses: अब आप बिना किसी अनुभव के उच्च विकास वाले क्षेत्र में नए करियर की तैयारी कर सकते हैं। आप गुगल से फ्री में सीखें तकनीकी कौशल सीख सकते हैं। ग्यारह भाषाओं में उपलब्ध पायथन, गिटहब, लिनक्स और एसक्यूएल कोर्स से न सिर्फ तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि करिअर की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Google: Learn technical skills for free to enhance technical knowledge and excel in your career
Google Free Courses - फोटो : freepik

विस्तार

Google Free Courses: हम सभी जानते हैं कि तकनीकी दुनिया कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में कोडिंग, प्रोग्रामिंग भाषाएं और नए कौशल सीखना जरूरी हो जाता है, खासकर उनके लिए, जो आईटी क्षेत्र में करिअर बनाना  चाहते हैं। इतनी सारी प्रोग्रामिंग भाषाओं, कोडिंग और एआई प्रोग्राम के साथ शुरुआत करना काफी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


ऐसे में आपको मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इसके जरिये ही आप कौशल को व्यावहारिक रूप से अमल में ला सकते हैं। अगर आपको भी ऐसे कौशल सीखने में रुचि है, तो आप गूगल के ग्यारह भाषाओं में उपलब्ध फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

पायथन पर क्रैश कोर्स 
पायथन लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक है। 32 घंटे के इस क्रैश कोर्स में पांच मॉड्यूल शामिल हैं। इसमें पायथन के लिए छोटी स्क्रिप्ट लिखना और बुनियादी पायथन संरचनाओं का उपयोग करना सिखाया जाएगा। कोर्स में 72 वीडियो लेक्चर, स्टडी मटेरियल और ऑनलाइन क्विज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा उद्योग विशेषज्ञों से नई अवधारणा सीखने और नौकरी-संबंधित कौशल विकसित करने का अवसर भी मिलेगा। आप (tinyurl.com/4hrxkmns) लिंक के जरिये इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।


गिट और गिटहब कोर्स 
27 घंटे के इस कोर्स में कोड को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और ओपन सोर्स प्रोजेक्ट में योगदान देने का कौशल सिखाया जाएगा। इसके अलावा आपको रिपॉजिटरी (केंद्रीकृत डिजिटल स्टोरेज) बनाने से लेकर पुल अनुरोधों (डेवलपर के लिए टीम के सदस्यों को सूचित करने की एक प्रणाली) को प्रबंधित करने तक सब कुछ सिखाया जाएगा। (tinyurl.com/3kn78uh3) लिंक के जरिये कोर्स का लाभ उठाया जा सकता है।

ट्रबलशूटिंग और डिबगिंग टेक्निक 
प्रभावी ढंग से डीबग करना एक ऐसा कौशल है, जो प्रोग्रामर की विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाता है। ऐसे में यह कोर्स आपको आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों के लिए समाधानों की खोज करने, कंप्यूटर की समस्याओं के मूल कारणों को समझने और अपने कोड की खामियों को सुधारने में सक्षम बनाएगा। कोर्स के चार मॉड्यूल को चौबीस घंटे के भीतर वीडियो लेक्चर, स्टडी मटेरियल और ऑनलाइन क्विज के माध्यम से स जाएगा। इस लिंक (tinyurl.com/3kn78) कौशल के जरिये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।


लिनक्स और एसक्यूएल 
जहां लिनक्स एक व्यापक ऑपरेटिंग सिस्टम है, अपनी स्थिरता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है एसक्यूएल (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) रिलेशनल डेटाबेस के साथ काम करने के लिए एक मानक है। टूल्स ऑफ द ट्रेड-लिनक्स और एसक्यूएल ऐसा कोर्स है, जिसमें आप ऑपरेटिंग सिस्टम के प्राथमिक कार्यों और हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के के संबंध के बारे में जानेंगे। इस कोर्स में शामिल की लिंक (tinyurl.com/yc8cy7n3) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed