{"_id":"601a7cbc8ebc3e49fe5fb646","slug":"goa-hssc-board-exam-2021-gbshse-extends-last-date-of-application-fees-till-february-5-on-gbshse-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa HSSC Board Exam 2021: गोवा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Goa HSSC Board Exam 2021: गोवा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई
Wed, 03 Feb 2021 04:17 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Goa HSSC Board Exam 2021: गोवा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस 5 फरवरी तक जमा करा सकते हैं। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( GBSHSE) ने छात्रों की सुविधा के लिए बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र इस बारे में विस्तार से जानकारी व विवरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-HPBOSE 2021: 13 अप्रैल से होंगी हिमाचल बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें संशोधित टाइम टेबल
विज्ञापन
इससे पहले बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी रखी गई थी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा में एक महीने की देरी हुई है। बारहवीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू होगी। 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-IGNOU December TEE 2020: आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि आगे बढ़ी, प्रवेश पत्र जारी
वहीं, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी और 4 जून तक चलेंगी। इस गोवा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए अनुमानित 35000 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा देनी होगी और इस दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।te for more updates.
कमेंट
कमेंट X