फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Board Result 2022 Out Class 10 Term 1 Result Out GBSHSE SSC Exam

Goa Board Result 2022: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म-1 परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

Fri, 11 Feb 2022 05:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

GBSHSE SSC Result 2021-22: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने एसएससी का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। एसएससी यानी कक्षा 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Goa Board Result 2022 Out Class 10 Term 1 Result Out GBSHSE SSC Exam
गोवा बोर्ड रिजल्ट्स 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GBSHSE SSC Result 2021-22: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की ओर से एसएससी परीक्षा का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। एसएससी यानी कक्षा 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एसएससी टर्म-1 परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट इंस्टीट्यूशनल लॉग इन पर उपलब्ध है। गोवा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में भी लिखा है कि एसएससी टर्म-1 परीक्षा के परिणाम संस्थागत लॉग इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Gulnar Irani: खुद कभी स्कूल नहीं गई, बचपन में मदरसे से पढ़ीं और आज दूसरों को पढ़ा रहीं
विज्ञापन

सिर्फ स्कूल प्रभारी के लाॅगिन से देख पाएंगे रिजल्ट

छात्रों को सूचित किया जाता है कि गोवा बोर्ड एसएससी टर्म-1 रिजल्ट 2021-22 को केवल स्कूल प्रशासकों और प्रधानाचार्यों द्वारा अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है। इसलिए, छात्रों को अपने परिणाम और अंक जानने के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना होगा। स्कूल अधिकारी ही अपने संबंधित स्कूल के लॉग इन आईडी से अपने स्कूल के छात्रों के गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Central Bank Recruitment 2022: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया

GBSHSE SSC टर्म-1 परीक्षा परिणाम देखने के लिए आसान चरण 

  • चरण 1: संबंधित व्यक्ति सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: अब यहां होम पेज पर, 'इंस्टीट्यूशनल लॉग इन' पर क्लिक करें।
  • चरण 3: लॉग इन करने के लिए स्कूल अधिकारी को अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
  • चरण 4: अब इंस्टीट्यूशनल लॉग इन सेक्शन में उपलब्ध विकल्पों में से टर्म-1 रिजल्ट विकल्प को चुनें।
  • चरण 5: आवश्यकतानुसार स्कूल प्रभारी रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूपीएससी और जेकेएसएसबी ने निकालीं बंपर भर्तियां, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed