GBSHSE Date Sheet: गोवा बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें कब से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
Goa Board Time-Table 2023 is Out: गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं डेट शीट 2023 के लिए जारी कर दी गई है। साथ ही गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goa Board Date Sheet 2023: गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं डेट शीट 2023 के लिए जारी कर दी गई है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE), एसएससी और एचएसएससी परीक्षाओं के लिए जीबीएसएचएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखें, आधिकारिक वेबसाइट--gbshse.in पर एक साथ जारी की जाती हैं। गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं, सेकेंडरी की प्रैक्टिकल परीक्षा एक मार्च, 2023 से आयोजित की जाएंगी जबकि हायर सेकेंडरी की प्रैक्टिकल परीक्षा एक फरवरी, 2023 से और NSQF प्रैक्टिकल परीक्षा सात फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। जो छात्र गोवा बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे डेट शीट पीडीएफ को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए शेड्यूल का भी अनुसरण कर सकते हैं।
Goa Board Date Sheet 2023 कक्षा 12वीं के लिए
-
15 मार्च, 2023 अंग्रेजी भाषा -
17 मार्च, 2023 लेखा, भौतिकी, इतिहास -
18 मार्च, 2023 राजनीति विज्ञान -
20 मार्च, 2023 गणित -
21 मार्च, 2023 रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन -
24 मार्च, 2023 कंप्यूटर विज्ञान -
27 मार्च, 2023 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र -
29 मार्च, 2023 हिंदी भाषा
Goa Board Date Sheet 2023 कक्षा 10वीं के लिए
-
01 अप्रैल, 2023 पहली भाषा -
03 अप्रैल, 2023 तीसरी भाषा -
05 अप्रैल, 2023 गणित -
10 अप्रैल, 2023 दूसरी भाषा -
12 अप्रैल, 2023 विज्ञान -
15 अप्रैल, 2023 सामाजिक विज्ञान, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान
कमेंट
कमेंट X