फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Board 12th Result 2021 Date: Likely to be released tomorrow on gbshse.gov.in, check updates here

गाेवा बोर्ड: रविवार को जारी हो सकता है कक्षा 12वीं का परिणाम, राज्य शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Sat, 17 Jul 2021 08:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Jul 2021 08:48 PM IST
सार

गोवा बोर्ड इसी सप्ताह कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन
Goa Board 12th Result 2021 Date: Likely to be released tomorrow on gbshse.gov.in, check updates here
Goa Board Result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (जीबीएसएचएसई) संभवत: 18 जुलाई, 2021 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। दरअसल बोर्ड के चेयरमैन भगीरथ शेटेय ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि कक्षा 12वीं के परिणाम इस सप्ताह ही घोषित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि लगभग दो दशकों में यह पहली बार होगा जब एसएससी, कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कक्षा 12वीं के परिणामों से पहले हुई थी। बता दें कि कक्षा 10वीं के परिणाम पहले ही 12 जुलाई, 2021 को घोषित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

19 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी कर रहे हैं परिणाम का इंतजार
गोवा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाले 19,000 से अधिक छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कई अन्य बोर्डों की तरह, गोवा बोर्ड ने भी कोविड-19 परिदृश्य के कारण अपनी बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा था कि बोर्ड ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं रद्द की गईं हैं।

विज्ञापन


ऐसे तैयार होगा परिणाम
परीक्षा रद्द होने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्किंग की जाएगी। बोर्ड ने 30:40:30 प्रारूप के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कक्षा दसवीं के 30 फीसदी, कक्षा 11वीं के 30 फीसदी और कक्षा बारहवीं के 40 फीसदी अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान प्रायोगिक कार्य के अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed