{"_id":"60ec074e8ebc3ec7f066b1e3","slug":"goa-board-10th-result-2021-releasing-today-at-5-pm-on-gbshse-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा बोर्ड: आज शाम 5 बजे जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गोवा बोर्ड: आज शाम 5 बजे जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Mon, 12 Jul 2021 02:47 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:47 PM IST
सार
- गोवा बोर्ड आज यानी कि सोमवार शाम 5 बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा बोर्ड आज यानी कि सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड शाम पांच बजे तक दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड की तरफ से शाम 5 बजे संवाददाता सम्मेलन के जरिए दसवीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
विज्ञापन
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और नाम के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, एसएमएस के जरिए भी दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: 47 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बंद
ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X