गोवा बोर्ड 2021 : 10वीं कक्षा का परिणाम जारी, यहां इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट
Goa Board Class 10th Result Announced: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GBSHSE द्वारा 2021 के परिणाम निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही घोषित कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल जीबीएसएचई एसएससी परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीबीएसएचई (GBSHSE) द्वारा 2021 के परिणाम निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही घोषित कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल जीबीएसएचई एसएससी परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
छात्र अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपने गोवा बोर्ड 10वीं के परिणाम 2021 की जांच कर सकेंगे। परिणाम को एसएमएस या कॉल के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है। इससे पहले जून में गोवा स्टेट बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। तो, जीबीएसएचई की ओर से एसएससी परिणाम 2021 आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया है।
99.72 प्रतिशत रहा रिजल्ट, 67 छात्र ही हुए फेल
गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार, इस बार 10वीं का परिणाम 99.27% फीसदी रहा है। कुल 23,967 विद्यार्थियों में से 23,900 छात्र पास हुए हैं। महज 67 छात्र फेल हुए हैं। बोर्ड ने यह रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर तैयार किया गया है। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही नहीं, बल्कि छात्र गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2021 के सभी अपडेट के लिए आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी देख सकते हैं। छात्र अपने जीबीएसएचएसई एसएससी परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।
ऐसे देखें गोवा बोर्ड परिणाम
- गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'Recent Announcement' सेक्शन में जाएं।
- वैकल्पिक रूप से, यहां गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 के सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन रिजल्ट विंडो में उम्मीदवार का नाम दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंट लें।
असंतुष्ट छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का प्रावधान
गोवा बोर्ड के अनुसार, एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बाद में स्थिति अनुकूल होने पर विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X