फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GLA university M-Tech students will get Attractive scholarship

GLA के एमटेक छात्रों को मिलेगी आकर्षक स्कॉलरशिप

Fri, 12 May 2017 10:52 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 12 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
GLA university M-Tech students will get Attractive scholarship

जीएलए विश्विद्यालय, मथुरा के एमटेक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। गेट सफलता प्राप्त तथा अन्य छात्रों के लिए विभाग ने आकर्षक स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है। व्यवस्था के तहत छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। 

विज्ञापन


प्रतिकुलपति प्रो. ए.एम. अग्रवाल ने बताया कि विश्विद्यालय सिविल, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एनर्जी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन एण्ड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से एमटेक कराता है। सभी ब्रांचों हेतु प्रवेष षुरू हो चुके हैं। अच्छे छात्रों को एमटेक हेतु बढ़ावा देने के लिए विश्विद्यालय ने आकर्षक  स्कॉलरशिप व्यवस्था रखी है, जिसमें गेट पास छात्रों को 1 लाख 33 हजार तथा अन्य छात्रों के लिए 1 लाख 5000 रूपये की स्कॉलरशिप व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप के साथ-साथ एमटेक स्तर पर शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विभाग ने रिसर्च ग्रुप्स का गठन किया है। जिनके माध्यम से विद्यार्थी तथा शोधार्थी अपनी रूचि के अनुसार किसी भी रिसर्च क्षेत्र में अपने शोध के स्तर बढ़ा कर अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल एवं इंटरनेशनल कांफ्रेस में शोध प्रकाशित करने के लिए छात्रों को सहायता राशि प्रदान भी प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटेक छात्राों/शोधार्थियों के तकनीकी कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सॉफ्टवेयर तथा टूल्स भी उपलब्ध कराये हुए हैं। जिनमें मेटलैब, ओपन सी.वी., पाइथन, वेका, रैपिडमाइनर, हडूप, ग्रिडसिम, क्लाउडसिम, लैब व्यू, एडीएस सॉफ्टवेयर, कैड कैम आदि के नवीनतम वर्जन्स के साथ-साथ शोध पत्रों में पलागिएरिस्म को जांचने के लिए सॉफ्टवेयर टर्नइटइन प्रमुख रूप से शामिल हैं। 


छात्रों को रोजगार परक बनाने की पहल
जीएलए विश्विद्यालय, मथुरा एमटेक छात्रों को रोजगारपरक बनाने के लिए प्रोफेसरों द्वारा स्पेशल वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर, कॉफ्रेंस, पीपीटी क्लासेज आयोजित करायी जा रही हैं। इन्हीं एक्सट्रा गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मल्टीनेषनल कंपनियों के सामने पेष होने और इंटरव्यू देने के गुर सिखाये जा रहे हैं इनमें कुछ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्र इंटरव्यू बोर्ड के सवालों के आसानी से जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed