फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gita Shlokas will be recited in the morning prayer in Haryana schools; BSEH direct

Haryana: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में सुनाए जाएंगे गीता के श्लोक, उत्तराखंड के नक्शेकदम पर चला हरियाणा

Thu, 17 Jul 2025 08:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

BSEH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने राज्य भर के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दैनिक प्रातःकालीन प्रार्थना सभाओं की शुरुआत भगवद् गीता के श्लोकों के पाठ से करें। हरियाणा से पहले उत्तराखंड में ऐसा निर्देश दिया जा चुका है। 
 

विज्ञापन
Gita Shlokas will be recited in the morning prayer in Haryana schools; BSEH direct
हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को सुनाए जाएंगे गीता के श्लोक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Gita Shlokas In School's Prayer: छात्रों में आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने प्रदेशभर के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दैनिक प्रातःकालीन प्रार्थना सभाओं की शुरुआत भगवद् गीता के श्लोकों के पाठ से करें।

विज्ञापन


इस पहल की औपचारिक शुरुआत आज भिवानी स्थित बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने इस पहल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रासंगिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सुबह की प्रार्थना में श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ अब हरियाणा के सभी स्कूलों में लागू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों, जिन पर देश का भविष्य टिका है, को गीता में छिपे गहन आध्यात्मिक और दार्शनिक ज्ञान को समझने और उसे अपने आचरण में आत्मसात करने में मदद करना है। हम एक ऐसी सुसंस्कृत पीढ़ी देखना चाहते हैं जो आदर्श मूल्यों को अपनाए और भारत को विश्वगुरु बनाने के हमारे माननीय प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने में योगदान दे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के स्कूलों को भी हाल ही में निर्देश दिया गया था कि वह सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को गीता का श्लोक सुनाएं। शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा, प्रार्थना सभा में हर दिन कम से कम एक श्लोक अर्थ सहित छात्र-छात्राओं को सुनाया जाए। जबकि सप्ताह में एक दिन मूल्य आधारित श्लोक को सप्ताह का श्लोक घोषित कर उसे सूचना पट्ट पर अर्थ सहित लिखा जाए। छात्र-छात्रा उसका अभ्यास करें एवं सप्ताह के अंतिम दिन इस पर चर्चा कर फीडबैक लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed