फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Girl commited Suicide in odisha hostel alleging ragging by seniors

Girl Suicide: ओडिशा में छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सीनियरों पर रैगिंग का आरोप 

Sun, 03 Jul 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था।

विज्ञापन
Girl commited Suicide in odisha hostel alleging ragging by seniors
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार छात्रा ने कथित तौर पर शनिवार को सीनियरों द्वारा रैगिंग से परेशान हो कर कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो छात्रों की ओर से दी गई सूचना के बाद दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे के अंदर छात्रा मृत अवस्था में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने सुसाईड नोट में लिखा है कि वह काफी समय से उसके तीन सीनियरों द्वारा की जा रही रैगिंग से परेशान थी। वह अपनी परेशानी को अपने परिजनों और साथियों को भी नहीं बता पा रही थी। हालांकि, छात्रा ने किसी का भी नाम नहीं लिया है। मृत छात्रा की मां ने बडगाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर के पुलिस से आरोपियों को तलाशने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

बता दें इससे पहले भी तीन महीने पहले 22 अप्रैल को बोलांगीर जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में हरियाणा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र था। कथित तौर पर उसे भी सीनियरों द्वारा प्रताड़ित किया गया था।

मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की है। मृतक की माता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज के सीनियरों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वे छात्रों को देर रात रैगिंग के लिए बुलाते थे। मरने से कुछ ही घंटे पहले छात्र ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर सीनियर्स द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed