फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE Result 2022 released by iit Kharagpur on gate.iitkgp.ac.in know how to check it here

GATE Result 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया गेट 2022 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 17 Mar 2022 09:51 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 09:51 AM IST
सार

GATE Result 2022: GATE 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने स्कोरकार्ड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आईआईटी खड़गपुर छात्रों को स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2022 को जारी करेगा।

विज्ञापन
GATE Result 2022 released by iit Kharagpur on gate.iitkgp.ac.in know how to check it here
GATE 2022 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GATE Result 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने गेट 2022 (GATE 2022) का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना GATE 2022 का परिणाम IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

GATE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
आईआईटी खड़गपुर की ओर से GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परिणाम से पहले आईआईटी खड़गपुर ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
GATE 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने स्कोरकार्ड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आईआईटी खड़गपुर छात्रों को स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2022 को जारी करेगा। छात्र इससे पहले अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसे संभाल कर रखें। गेट के स्कोरकार्ड की वैद्यता 3 वर्षों के लिए होगी। 

विज्ञापन

GATE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कैंडिडेट लॉगिन के टैब पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

4. आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed