GATE 2024 Admit Card : इस दिन जारी होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
IISc GATE 2024: आईआईएससी बैंगलोर की तरफ से गेट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE Exam 2024 Admit Card: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
GATE 2024 परीक्षा तिथि
गेट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 03 से 11 फरवरी तक प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को निर्धारित है। सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस) परीक्षाओं में कई सत्र होंगे।
GATE क्या है?
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग सात आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षा है। गेट परीक्षा का उद्देश्य एमई/एम.टेक और पीएचडी में देश के शीर्ष कॉलेजों/संस्थानों में कार्यक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरियां प्रदान करने के लिए प्रवेश परीक्षा के तौर पर आयोजित किया जाता है। गेट परीक्षा में विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए कुल 30 पेपर होते हैं। गेट स्कोर कार्ड 03 साल के लिए वैध रहता है और इसका उपयोग प्रवेश उद्देश्यों और भर्ती के लिए किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X