फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE exam 2024 admit card release date out know how to download at gate2024.iisc.ac.in

GATE 2024 Admit Card : इस दिन जारी होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 20 Dec 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 20 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

IISc GATE 2024: आईआईएससी बैंगलोर की तरफ से गेट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
GATE exam 2024 admit card release date out know how to download at gate2024.iisc.ac.in
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE Exam 2024 Admit Card: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

GATE 2024 परीक्षा तिथि

गेट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 03 से 11 फरवरी तक प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को निर्धारित है। सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस) परीक्षाओं में कई सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE क्या है? 

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग सात आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षा है। गेट परीक्षा का उद्देश्य एमई/एम.टेक और पीएचडी में देश के शीर्ष कॉलेजों/संस्थानों में कार्यक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरियां प्रदान करने के लिए प्रवेश परीक्षा के तौर पर आयोजित किया जाता है।  गेट परीक्षा में विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए कुल 30 पेपर होते हैं। गेट स्कोर कार्ड 03 साल के लिए वैध रहता है और इसका उपयोग प्रवेश उद्देश्यों और भर्ती के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed