फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Registration Starts Tomorrow, Exam in February: Key Details Before Applying here

GATE 2026: कल से शुरू होंगे गेट के लिए रजिस्ट्रेशन, फरवरी में होगी परीक्षा; आवेदन से पहले जानें जरूरी बातें

Sun, 24 Aug 2025 01:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 24 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

GATE 2026: गेट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 25 अगस्त 2025 से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
GATE 2026 Registration Starts Tomorrow, Exam in February: Key Details Before Applying here
GATE 2026 - फोटो : Official Website - gate2026.iitg.ac.in

विस्तार

GATE 2026 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 25 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहटी की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें।

विज्ञापन

फरवरी में होगी गेट परीक्षा

आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू:- 25 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि:- 25 सितंबर 2025
  • एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की अंतिम तिथि:- 6 अक्टूबर 2025 (लेट फीस के साथ)
  • परीक्षा की तिथियां:- 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026

परीक्षा में जोड़ा गया नया पेपर 

इस बार GATE 2026 में इंजीनियरिंग साइंस (XE) के अंतर्गत ऊर्जा विज्ञान का नया पेपर जोड़ा गया है। हालांकि, कुल परीक्षा पत्रों की संख्या 30 ही रहेगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में दो शिफ्टों में होगी - सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।

GATE 2026: एग्जाम पैटर्न

गेट 2026 परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों से प्रश्न दो हिस्सों में पूछे जाएंगे- पहला जनरल एप्टिट्यूड और दूसरा उनके चुने गए विषय से। परीक्षा में तीन प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे- मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)।

MCQ सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यदि 1 अंक वाले प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाता है तो एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे, जबकि 2 अंकों वाले प्रश्न के गलत उत्तर पर दो-तिहाई अंक की कटौती होगी। हालांकि, MSQ और NAT प्रश्नों में गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। हर पेपर का अधिकतम स्कोर 100 अंक का होगा। इनमें से 15 अंक जनरल एप्टिट्यूड से जुड़े होंगे, जबकि शेष 85 अंक उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये (नियमित अवधि) और 1,500 रुपये (विस्तारित अवधि) है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये (नियमित अवधि) और 2,500 रुपये (विस्तारित अवधि) रखा गया है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।  
  • सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed