फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026: IIT Guwahati Revises Registration Dates, Applications to Begin from August 28; Details here

GATE 2026: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट के लिए पंजीकरण तिथियों में किया बदलाव, अब इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Sun, 24 Aug 2025 06:02 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 24 Aug 2025 06:02 PM IST
सार

GATE 2026 Registration: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथियों में बदलाव किया है। अब आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 28 सितंबर 2025 तक चलेगी। लेट फीस के साथ उम्मीदवार 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
GATE 2026: IIT Guwahati Revises Registration Dates, Applications to Begin from August 28; Details here
GATE 2026 Registration Extended - फोटो : Gate 2026 Official Website

विस्तार

GATE 2026 Registration Extended: आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की पंजीकरण तिथियों में बदलाव किया है। पहले जहां आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होनी थी, अब यह 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

संस्थान ने पंजीकरण की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 28 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका 29 सितंबर से 9 अक्तूबर 2025 तक मिलेगा। 

विज्ञापन

फरवरी में होगी गेट परीक्षा

आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

करीब 30 विषयों में होगी परीक्षा

इस बार गेट 2026 लगभग 30 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनमें कंप्यूटर साइंस (CS), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC), मैकेनिकल (ME), इलेक्ट्रिकल (EE), सिविल (CE) समेत कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, इस साल इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) पेपर में एनर्जी साइंस का नया सेक्शन भी जोड़ा गया है।

आवेदन शुल्क

गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये (नियमित अवधि) और 1,500 रुपये (विस्तारित अवधि) है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये (नियमित अवधि) और 2,500 रुपये (विस्तारित अवधि) रखा गया है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।  
  • सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed