GATE 2024: 24 अगस्त से खुल सकता है पंजीकरण विंडो, इससे पहले इन डॉक्यूमेंट्स को कर लें तैयार
GATE 2024: आईआईएससी बैंगलोर GATE 2024 के लिए आवेदन विंडो 24 अगस्त को खोल सकता है। पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स को तैयार करके रख लेना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2024: आईआईएससी बैंगलोर GATE 2024 के लिए आवेदन विंडो 24 अगस्त को खोल सकता है। विंडो के खुल जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। ऑनलाइन पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
कब होगी परीक्षा
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची में पात्रता डिग्री विवरण, तस्वीरों और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां शामिल हैं। आईआईटी में ऑफर किए जाने वाले एमटेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाले 30 पेपरों के लिए परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स को तैयार करके रख लेना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- Information Brochure के अनुसार, उम्मीदवार की तस्वीर की उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।
- हस्ताक्षर की उच्च गुणवत्ता वाली छवि।
- पीडीएफ फॉर्म में श्रेणी (एससी/एसटी) प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
- PwD प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी पीडीएफ प्रारूप में (यदि लागू हो)।
- पीडीएफ प्रारूप में डिस्लेक्सिया प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
- वैध फोटो पहचान दस्तावेज की स्कैन की गई प्रति; जैसे आधार-यूआईडी (अधिमान्य)/पासपोर्ट/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस।
- फोटो आईडी में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि और विशिष्ट फोटो आईडी नंबर होना चाहिए। सत्यापन के लिए इस फोटो आईडी की मूल प्रति परीक्षा हॉल में ले जानी होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण शुरू: 24 अगस्त
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 29 सितंबर
- आवेदन पत्र (पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा) 500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर, 2023
- आवेदन सुधार: 7 से 11 नवंबर
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 3 जनवरी, 2024
- परीक्षा तिथि: 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024
- प्रतिक्रिया कुंजी जारी: 16 फरवरी, 2024
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 21 फरवरी, 2024
- उत्तर कुंजी पर आपत्ति: 22 से 25 फरवरी, 2024
- परिणाम की घोषणा: 16 मार्च, 2024
ऐसे करें आवेदन
- GATE 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए GOAPS पोर्टल पर जाएं।
- अपनी आईडी और पासवर्ड की सहायता से GATE 2024 आवेदन पत्र भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- GATE पंजीकरण फॉर्म 2024 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X